Homeटॉप स्टोरी‘जीएसटी ई-इनवॉइस’ के...

‘जीएसटी ई-इनवॉइस’ के तीन महीने पूरे!

देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली में इलेक्ट्रॉनिक चालान जिसे जीएसटी ई-इनवॉइस के नाम से जाना जाता है, इस प्रणाली ने तीन महीने पूरे कर लिए है। यह जीएसटी प्रणाली में अभूतपूर्व बदलाव लाने में सफल रही है जिससे करदाताओं को इस नई व्यवस्था को अपनाना आसान हुआ है। इसने एनआईसी द्वारा विकसित ई-इनवॉइस प्रणाली के माध्यम से पिछले तीन माह में 37,000 से अधिक करदाताओं को 1680 लाख से अधिक इनवॉइस रेफरेंस नंबर (आईआरएन) प्राप्त करने में सक्षम बनाया है।

अक्टूबर 2020 के दौरान 495 लाख के साथ शुरू इस ई-इनवॉइस प्रणाली ने नवंबर 2020 में 589 लाख और दिसंबर 2020 में 603 लाख ई-इनवॉइस जारी किए। दिलचस्प बात यह है कि एनआईसी (नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर) द्वारा विकसित ई-वे बिल प्रणाली से ई-वे बिल जारी करने की संख्या सितंबर से दिसंबर के बीच अपने पिछले वर्षों के मुकाबले उच्चतम रही है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0014VIC.png

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002NC8W.png

तीन माह की इस यात्रा में इस प्रणाली से आईआरएन उत्पन्न करने की प्रक्रिया आसान रही है। मगर कई मौकों पर समान दस्तावेज़ संख्या पर बार-बार अनुरोध, समान दस्तावेज़ संख्या पर एक साथ अनुरोध, सत्यापन या गणना में त्रुटियों जैसी समस्याएं भी देखी गई हैं। एनआईसी हेल्प डेस्क द्वारा किए गए सक्रिय उपाय, मेल के माध्यम से मुद्दों के बारे में करदाताओं के साथ संचार और फोन करके त्रुटियों को कम करने की सुविधा प्रदान की गई है। एनआईसी ने आईआरएन का अनुरोध करने वाले उपयोगकर्ताओं को दैनिक अपडेट भेजना भी शुरू कर दिया है।

सरकार ने 1 जनवरी 2021 से आईआरएन उत्पन्न करने वालों के लिए कुल कारोबार की सीमा घटाकर 100 करोड़ प्रति वर्ष कर दी है। एनआईसी ने पहले ही इन करदाताओं के लिए एपीआई और ऑफ़लाइन उपकरण आधारित साइटों को सक्षम बना दिया है। एनआईसी ने करदाताओं को 1 जनवरी 2021 से ई-इनवॉइस उत्पन्न करने के लिए पर्याप्त बुनियादी ढाँचा मुहैया कराने के लिए पहले ही तैयारी कर ली है। एनआईसी पोर्टल उन बड़े करदाताओं को भी सुविधा प्रदान करता है जिनका वार्षिक टर्नओवर 500 करोड़ से अधिक है। उन्हें अपने प्रणाली से अपने सप्लायर्स और ग्राहकों तक सीधे एपीआई पहुंच सुनिश्चित करने में सक्षम किया गया है।

छोटे करदाताओं की आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखते हुए एनआईसी ने इनके लिए एनआईसी-जीईपीपी उपकरण के रूप में ऑफ़लाइन एक्सेल-आधारित आईआरएन की तैयारी और प्रिंटिंग टूल को विकसित किया है। यह एप्लिकेशन करदाताओं को अपना ई-चालान विवरण दर्ज करने और एनआईसी आईआरएन पोर्टल पर अपलोड करने के लिए फ़ाइल तैयार करने, आईआरएन को क्यूआर कोड के साथ डाउनलोड करने और ई-इनवॉइस को क्यूआर कोड के साथ प्रिंट करने की अनुमति देगा।

Continue reading

रेल्वेत मेगाभरती! १२वी आणि पदवीधरांना सुवर्णसंधी!

भारतीय रेल्वेत नोकरी मिळवण्याची इच्छा असणाऱ्या तरुणांसाठी मोठी संधी चालून आली आहे. रेल्वे भरती बोर्डाने (आरआरबी) नॉन-टेक्निकल पॉप्युलर कॅटेगरी (एनटीपीसी) अंतर्गत ११,५५८ रिक्त पदांसाठी अधिकृत अधिसूचना प्रसिद्ध केली आहे. या भरतीमध्ये १२वी पास तसेच पदवीधर उमेदवारांसाठी विविध पदांचा समावेश...

शरद पवारांचे निकटचे सहकारी दत्ता मेघे यांचे निधन

जनतेच्या मनात आढळ स्थान निर्माण करणारे, गोरगरिबांना आणि गरजू लोकांच्या मदतीसाठी सतत धावून जाणारे, सर्वसामान्यांच्या प्रश्नांसाठी आयुष्यभर लढा देणारे आणि आपल्या कार्यातून ‘लोकनेता' ही ओळख सार्थ ठरवणारे एकेकाळचे काँग्रेसचे नेते व शरद पवार यांचे निकटचे सहकारी दत्ता मेघे यांचे...

सप्टेंबरमध्ये येतोय फोल्डेबल आयफोन-18!

ॲपलच्या आयफोन-18 मालिकेची जगभरात प्रचंड उत्सुकता आहे. ॲपलच्या नेहमीच्या वार्षिक वेळापत्रकानुसार, आयफोन-18 Pro आणि 18 Pro Max हे दोन्ही फ्लॅगशिप फोन 3 ते 10 सप्टेंबर 2026 दरम्यान लाँच होण्याची शक्यता आहे. मात्र, यावेळी एक मोठा बदल होणार आहे, सामान्य...
Skip to content