Details
“जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाईजेशन (जीतो) के मुंबई झोन की ओर से गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जीतो मुंबई के 13 चैप्टर के 1580 प्रतियोगियो ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शतरंज, तैराकी, टेनिस, टेबल-टेनिस, बैडमिंटन, कैरम व इस्क्वास जैसे खेलों को शामिल किया गया था। इन खेलों में 8 साल से लेकर 80 साल के लोगों ने हिस्सा लिया। 9 और 10 नवंबर को आयोजित इस खेल प्रतियोगिता के विजेताओ को चेन्नई में आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा।”
इससे पहले खेल प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जीतो एपेक्स के चेयरमैन प्रदीप राठौड़ ने कहा कि नवयुवकों को सामाजिक गतिविधियों की बजाय अपने कैरियर और बिजनेस पर फोकस करना चाहिए। जबकि इस दौरान जीतो मुंबई जोन के चेयरमैन हितेश दोषी ने कहा कि नवयुवकों को खेल के लिए बड़ा मंच प्रदान करने की जरुरत है। इसके साथ ही युवकों को प्रगति के लिए हरसंभव सहयोग और समर्थन देने की अपील की। वहीं इस मौके पर जीतो गेम्स के वाइस चेयरमैन कीर्ति कांठेर ने कहा कि जैसे बच्चों के लिए पढ़ाई जरूरी है वैसे ही खेल भी महत्वपूर्ण है। इसलिए बच्चों के खेल को प्रोत्साहित करना आवश्यक है।
“इसके अलावा प्रोजेक्ट संयोजक अजय जैन ने कहा कि, खेल आपको अच्छे दोस्त और नेटवर्क बनाने का शानदार अवसर देता है। पदक या ट्रॉफी जीतने की आंतरिक संतुष्टि एक व्यावसायिक सौदा प्राप्त करने से अधिक है। कार्यक्रम में जीतो एपेक्स के वाइस चेयरमैन सुखराज नाहर, एपेक्स के कोषाध्यक्ष उत्तम जैन, राजेश वर्धन व डॉ बिपिन दोशी ने शिरकत की। खेल प्रतियोगिताओ की शुरुआत संगीता प्रदीप राठौड़ और सलोनी कांठेर ने बैडमिन्टन खेल कर की। इस अवसर पर जैन समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित थे।”

