HomeArchiveमोदी का राजीव...

मोदी का राजीव कार्ड!

Details
मोदी का राजीव कार्ड!

    01-Jul-2019

WhatsApp

WhatsApp

WhatsApp

WhatsApp

WhatsApp

” 

अश्विनीकुमार मिश्र – संपादक, निर्भय पथिक
[email protected] com
लोकसभा चुनाव के छठे ओर सातवें चरण के चुनाव से पहले राजनीतिक दलों ने अति उत्साह में आकर नागल प्रलाप शुरू कर दिया। इसमें बाजी मोदी के हाथ में चली गयी। छठे सत्र के चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी ने राजीव कार्ड खेल कर सभी विपक्षियों को जबरदस्त रूप से झकझोर दिया है। मोदी को मालूम था कि अंतिम चरण के चुनाव में पंजाब दिल्ली और कुछ ऐसे इलाके हैं जहां सिख मतदाता महत्वपूर्ण हैं। मोदी ने दिवंगत राजीव गांधी को मिस्टर क्लीन की आड़ में सबसे भ्रष्टाचारी कह कर आम जनों की नाराजगी मोल ले ली। लेकिन इसकी आड़ में वह जो साधना चाहते थे उसकी चर्चा हर ओर वायरल हो गयी है। पंजाब से दिल्ली तक राजीव गांधी और उनसे जुड़ी घटनाओं को उभार कर मोदी-शाह पुराने घावों को उभारने में सफल हो गए, इस जाल में कांग्रेस फंस गई और इस फांस को सैम पित्रोदा ने और भी मजबूत कर दिया यह कर कि 1984 में जो हुआ सो हुआ.. उनके इस कथन या बयान ने देश के सिख समुदाय में नया जलजला पैदा कर दिया है।

इस से सभी राजनीतिक दल मोदी के पीछे पड़ गए और दिवंगतों के प्रति अनादर करने का आरोप लगा रहे हैं, ओर इस बात का जितना भी मड़गिनजन हो रहा है उस से विपक्ष सहानुभूति की आस लगाए बैठी है क्योंकि आमजनों की नजर में राजीव गांधी अच्छे नेता थे, लेकिन इतिहास कभी पीछा नही छोड़ता और इंदिरा गांधी के निधन के बाद सिख दंगा और उनका बयान कि बड़े पेड़ के गिरने से धरती कांपती ही है। सिख संहार के इस दर्द में राजीव गांधी का तत्कालीन बयान जहर में जहर घोल गया था। मोदी के राजीव कार्ड के बाद अब चुनाव के छठे चरण में नई हलचल पैदा कर गया है। छठे चरण में जिन सीटों पर चुनाव होना है वहां की अधिकांश सीटों पर भाजपा का कब्जा है कांग्रेस इन सीटों को भाजपा से छिनना चाहती है, इसलिए मोदी ने ऐसी चल चली की सिख दंगों की पीड़ा बाहर आ गयी और आक्रामक कांग्रेस को बैकफुट पर जाना पड़ा। वैसे भी पांचवे चरण के चुनाव के बाद से सभी राजनीतिक दलों में घबराहट है क्योंकि मतदान का प्रतिशत ठीक नहीं रहा, इसलिए छठे चरण के चुनाव में राजीव कार्ड खेल कर मोदी ने नई राजनीतिक गर्माहट पैदा कर दिया है। देखना है कि छठें चरण में मतदान का ऊंट किस करवट बैठता है। मोदी का नया दांव क्या गुल खिलाता है।”
 
“अश्विनीकुमार मिश्र – संपादक, निर्भय पथिक

Continue reading

उद्या घराबाहेर पडा छत्री आणि रेनकोटसह…

उद्या म्हणजेच गुरूवारीही मुंबईत दिवसभर पाऊस राहणार आहे. हवामान खात्याच्या अंदाजानुसार उद्या मुंबईत हलका ते मध्यम पाऊस पडेल. ढगाळ वातावरण राहील. कमाल तापमान 29° ते 30°C तर किमान तापमान 27° ते 28°C असेल. वास्तविक तापमान दमटपणामुळे 38° ते 40°C...

एकांकिकांच्या सादरीकरणाने साजरी झाली विनय आपटेंची जयंती

"आजही नाटक संपल्यानंतर प्रेक्षकांकडून ज्या टाळ्या मिळतात, त्यातील पहिल्या शंभर टाळ्या, या विनय सरांच्याच असतात," अशा अत्यंत विनम्र भावना सुप्रसिद्ध अभिनेते संकर्षण कऱ्हाडे यांनी ठाण्यात व्यक्त केल्या. सुप्रसिद्ध अभिनेते, दिग्दर्शक, निर्माते आणि लेखक विनय आपटे यांच्या जयंतीनिमित्त 'विनय आपटे...

प्राजक्ता वर्मा-लवंगारेंनी स्वीकारला कार्यभार

मुंबई महापालिकेच्या अतिरिक्त आयुक्त म्हणून आज प्राजक्ता वर्मा-लवंगारे यांनी कार्यभार स्वीकारला. पालिका प्रशासनाच्या वतीने सहआयुक्त (सुधार) संजोग कबरे यांनी त्यांचे स्वागत केले. प्राजक्ता वर्मा-लवंगारे यांचे शिक्षण बी. ए., एल. एल. बी., एम. ए. असे शिक्षण झाले आहे. त्यांनी लंडन...
Skip to content