HomeArchiveआत्ममंथन नहीं, आत्म...

आत्ममंथन नहीं, आत्म प्रवंचन करे कांग्रेस

Details
“आत्ममंथन नहीं, आत्म प्रवंचन करे कांग्रेस”

    01-Jul-2019

WhatsApp

WhatsApp

WhatsApp

WhatsApp

WhatsApp

” 

अश्विनीकुमार मिश्र, संपादक,निर्भय पथिक
[email protected] com

कांग्रेस में इन दिनों आत्ममंथन और आत्मप्रवंचन का दौर चल रहा है, इस्तीफे दिए जा चुके हैं, पार्टी में घुसे हुए चापलूसों की खोज चल रही है। कहीं पुराने क्षत्रपों को समझाइश दी जा रही है। राहुल गांधी वरिष्ठों से नाराज चल रहे हैं और राहुल की पीढ़ी पार्टी पर आसीन होने के लिए कुलबुला रही है। यह पीढ़ी पार्टी में नया जोश भरने को आतुर है, इस क्रम में सचिन पायलट, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रणजीत सिंह सुरजेवाला सहित कई नेता कांग्रेस के चुके हुए नेताओं का बोझ ढो रहे है। आज भी राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, झारखंड और तेलंगाना कांग्रेस में बवाल मचा है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब में सत्ता प्राप्ति के बाद भी अंतरकलह बरकरार है। मध्य प्रदेश में सिंधिया की वर्षों की मेहनत पर कमलनाथ और राजस्थान में सचिन पायलट की मेहनत पर अशोक गहलोत ने पानी फेर दिया। कांग्रेस हाईकमान के इन निर्णयों की वजह से नई पीढ़ी हताश है और ऊपर से लोकसभा की हार ने उनमें अकुलाहट पैदा कर दी है। कांग्रेस के पुराने घिसे पिटे नेताओं की फौज अपनी मौज में पार्टी की लुटिया डुबो रहे हैं, उस पर से भारतीय जनता पार्टी उनके लिए नित नई चुनौतियों खड़ी कर रही है। दरअसल इतने दिनों तक सत्ता में रहने के कारण कांग्रेस की पूरी मशीनरी कुंद हो गई है।

संसद से लेकर ब्लॉक स्तर तक कार्यकर्ताओं का अभाव है। इसके वितरीत भाजपा नित नए कार्यक्रमों के जरिये अपने कैडर को सक्रिय रखे हुए है। इस सक्रियता में भाजपा का पार्टी नेतृत्व 24×7 काम कर रहा है, जिससे, वह हमेशा चुनावी मोड में ही रहने लगी है, वैसा कुछ कांग्रेस में नहीं हो रहा। यह सुना जा रहा है कि बूथ स्तर से सूचनाएं एकत्रित की जा रही हैं। राहुल गांधी फिलहाल दक्षिण की ओर है और अपना नए सूत्र का प्रतिपादन कर रहे हैं। उनकी राजनीतिक सोच का पैमाना बचकाना लगता है। एक तो पार्टी चुनाव हार चुकी है। उसका विश्लेषण संगठन के आधार पर होना चाहिए, लेकिन ऐसा न कर वह अपने वरिष्ठों को नाराज नहीं करना चाह रहे हैं। दरअसल जनमत की आवाज को न समझ कर कुछ और ही विवेचन करना गलत है। चुनाव प्रचार में राहुल ने जो आरोप लगाए और जो मुद्दे उठाए, उसपर विचार होना चाहिए। बेरोजगारी के नाम पर युवकों को भड़काने और किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद करना राहुल के काम नहीं आया। चुनाव परिणाम में समस्याग्रस्त किसान और बेरोजगार युवाओं ने मोदी को भर- भर के वोट दिए। दरअसल राहुल ने चुनाव प्रचार में वास्तविकता से कम प्रोपगंडा पर ज्यादा बल दिया। इसके साथ बालाकोट की घटनाओं पर कांग्रेस का नजरिया लोगों को पसंद नहीं आया।

राहुल जिस बेरोजगारी की समस्या को उठा रहे थे, वह भी एक अर्धसत्य था। बेरोजगारी देश की पुरानी समस्या है। इस के विपरीत उन्हें देश के सामने ब्लूप्रिंट रखा चाहिए था, विकास का नया मॉडल सामने रखना चाहिए था। लोगों को गुस्सा न्याय योजना को लेकर भी था, जब कांग्रेस शासन में थी तो लागू क्यों नहीं किया, यह सहज प्रश्न लोगों को और नाराज कर गया। चलिए मान भी लिया कि मोदी सरकार बड़ी फेल्योर थी, तो भी जो निर्णय देश ने सुनाया है, उसे स्वीकार करने की बजाय अपने लोक सभा क्षेत्र में मोदी के खिलाफ जहर उगलना शायद उचित नहीं है। इससे अच्छा है कि हार की छाया से निकलकर वे हर राज्य में अपनी नई टीम बनाएं, ताकि कांग्रेस का संगठन जीवंत हो सके, इसके लिए जनमत को अंतर्मन से स्वीकार करना होगा।”
 
“अश्विनीकुमार मिश्र, संपादक,निर्भय पथिक

Continue reading

आत्माराम मोरे स्मृती आंतर हॉस्पिटल क्रिकेट २३ मार्चपासून

विविध खेळांना प्रोत्साहन देण्यासाठी कार्यरत असलेल्या आत्माराम मोरे प्रतिष्ठानतर्फे ज्येष्ठ क्रीडा पत्रकार आत्माराम मोरे यांच्या स्मृतीदिनानिमित्त आंतर हॉस्पिटल टी-२० क्रिकेट स्पर्धा आयोजित करण्यात आली आहे. ही स्पर्धा २३ ते ३० मार्च २०२६ दरम्यान एमजेएससी ग्राउंड, शिवाजी पार्क, मुंबई-४०० ०२८...

‘ध्यास’ आणि ‘रंगकर्मी’ सन्मानांचा सोहळा ‘चैत्र चाहूल’ संपन्न!

गुढीपाडव्याच्या शुभमुहूर्तावर मराठी संस्कृती आणि भाषेचा गौरव करणारा विनोद आणि महेंद्र पवार यांच्या 'ॲड फिझ’ निर्मित ‘चैत्र चाहूल’ हा कलेचा, संस्कृतीचा आणि सामाजिक बांधिलकी जपणारा मानाचा कार्यक्रम यंदाही अत्यंत दिमाखात पार पडला. गेली दोन दशके सातत्याने आयोजित केला जाणारा...

तुम्ही ‘बायको’शी लग्न केलंय, ‘मोलकरणी’शी नाही!

सर्वोच्च न्यायालयाने नुकताच एक ऐतिहासिक आणि विचार करायला लावणारी टिप्पणी केली- "तुम्ही 'बायको'शी लग्न केलंय, 'मोलकरणी'शी नाही!" न्यायमूर्ती विक्रम नाथ यांनी एका वैवाहिक वादाच्या सुनावणीदरम्यान पतीला स्पष्ट शब्दांत बजावलं की, "स्वयंपाक करणं, भांडी घासणं, घर सांभाळणं, या गोष्टींमध्ये तुम्हालाही...
Skip to content